सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

सावन के चौथे सोमवार को लाखा बंजारा झील पर गूंजे गंगा आरती के जयकारे, शिव रुद्री विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु भी हुए शामिल

सागर। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को लाखा बंजारा झील के चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव रुद्री विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ झील पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। गंगा आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धूप, गूगल, कपूर, चंदन और घी की सुगंध से झील का वातावरण भक्तिमय नजर आया। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य यजमान बनकर पूजन में सहभागिता की। प्रयागराज से आए रामलीला मंडल ने की सराहना सागर में रामलीला मंचन के लिए प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आए रामायण रामलीला मंडल के सदस्यों ने भी झील किनारे होने वाली इस सांस्कृतिक गंगा आरती की सराहना की। उन्होंने आयोजन को आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम बताया। हर सोमवार हो रही गंगा आरती नगर निगम द्वारा प्रत्येक सोमवार आयोजित की जा रही गंगा आरती में शहर के अलग-अलग वार्डों से नागरिक अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ लोगों को लाखा बंजारा झील से जोड़ना और झील की स्वच्छता एवं सुंद...

स्कूल भवन निर्माण और खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हाईवे जाम

कृष्णकांत नगाइच / देवरी(सागर)। सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पंचायत रसेना में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को महाराजपुर–सहजपुर–केसली हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। छात्र स्कूल भवन निर्माण शुरू कराने, खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने और पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। भवन की स्वीकृति के बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने का आरोप छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल संचालन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने प्रशासन से भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। खेल मैदान पर अतिक्रमण का आरोप विद्यार्थियों के अनुसार स्कूल के लिए उपलब्ध शासकीय भूमि पर बने खेल मैदान के एक हिस्से पर अतिक्रमण होने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। छात्रों ने रसेना गांव के ही दीपेश बैरागी पर खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की प्रशासनिक स्तर पर अभी पुष्टि नहीं ह...

सागर में बड़ा हादसा टला: आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियों का SDRF ने किया रेस्क्यू

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पिकनिक मनाने पहुंचे सागर शहर के 9 युवक-युवतियां नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए। पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे युवा जानकारी के मुताबिक, सागर शहर से युवक-युवतियों का एक दल सानौधा थाना क्षेत्र के आपचंद गुफा पर्यटन स्थल पर घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी नदी के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते पानी ने नदी के बीच बने टापू को चारों तरफ से घेर लिया। वहां मौजूद 9 युवक-युवतियां टापू पर फंस गए। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। अंधेरे और तेज बहाव के बीच शुरू हुआ रेस्क्यू युवाओं के फंसे होने की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकि...

ऑटो चालक के घर से मिले 3 करोड़ से अधिक कैश मामले की लोकायुक्त जांच शुरू, 5 सदस्यीय SIT गठित

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिलने के मामले में अब लोकायुक्त ने जांच अपने हाथ में ले ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहा है। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जांच के दौरान जिस पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार का नाम सामने आया है, उसकी संपत्ति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जब्त की गई करोड़ों रुपये की नकद राशि को भी जल्द ही लोकायुक्त की टीम अपने कब्जे में लेगी। गौरतलब है कि बीते 16 अगस्त को गोपालगंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद से ही इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। अब लोकायुक्त द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है। जांच दल नकदी के स्रोत, रकम के वास्तविक मालिक और इस...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...