सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दमोह से आकर रेत दिया भाभी का गला, भतीजियां पहचान न लें इसलिए उनकी भी कर दी हत्या।

सागर मैं मंगलवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियो की जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को किया खुलासा देवर ही निकला कातिल। हत्या कर वापिस दमोह चला गया था आरोपी।



सागर। मंगलवार की रात शहर मैं पुलिस कंट्रोल रूम के सामने नेपाल पैलेस इलाके में मां व उसकी दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या कर दी गई थी ।
मृतकों के रक्त रंजित शव उनके घर में पाए गए थे इस जघन्य हत्याकांड ने शहर मैं सनसनी फैला दी थी ।

आज इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है और इस खुलासे के अनुसार  मृतिका के सगे देवर ने ही भाभी व दोनों भतीजियों की हत्या की थी और इस हत्याकांड की वजह बनी आरोपी की गलत आदतें और उनसे लिया गया कर्ज । आरोपी प्रवेश पटेल को पिता की मौत पर पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह दमोह में क्लर्क है।

 प्रभारी पुलिस अधीक्षक  डॉक्टर संजीव उईके ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में इस वारदात का खुलासा करते हुए  बताया कि आरोपी  मंगलवार को दमोह से सागर आया था उसको रूपयो की जरूरत थी तो उसने अपनी दोपहिया गाड़ी गिरवी रखी थी उसके बाद शाम 4 से 5 बजे के दरम्यान वह नेपाल पैलेस कालोनी स्थित भाई के घर पहुंचा और भाभी वंदना से पैसों को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी विवाद मैं दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इसी दौरान आरोपी ने किचिन मैं रखे हंसिए से भाभी के गले, पीठ, पेट पर 7 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
भाभी से झड़प के दौरान बड़ी भतीजी 8वर्षीय अवंती बीच में आई तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी इसके बाद कमरे में जाकर इस हत्यारे ने छोटी भतीजी 3 वर्षीय  अन्विका की भी हत्या कर दी।


 इस नृशंस वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने खून से सने कपड़ो को छुपाया वारदात में प्रयुक्त हंसिए को बाथरूम में रखी बाल्टी में डाल दिया भाभी की अलमारी खोल उसमे से जेवरात और लगभग 10 हजार रुपए नकद उठाए और अलमारी में रखे भाई के कपड़े पहन बाहर आया और यहां से वापिस दमोह चला गया
आरोपी ने लूटे गए जेवरात अपने एक दोस्त जिसका नाम प्रकाश पटेल है उसकी मदद से बेच दिए तथा गिरवी रखे अपने दोपहिया वाहन को छुड़ाया ।

आरोपी प्रवेश की शादी हो गई है, लेकिन बच्चे नहीं है। मृतिका के भाई चिराग पटेल ने बताया कि देवर प्रवेश की हरकतों के कारण जीजा और दीदी परेशान थे। तथा उनमें  आए दिन बाद विवाद  होता रहता था ।

पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश  जुआ-सट्टा का आदी है। आरोपी ऑन लाइन सट्टा खेलने का शौकीन है
उस पर 10 लाख का कर्ज था। जिसको बड़े भाई ने चुकाया था और इसी को लेकर घर में विवाद होता रहता था
बताया जा रहा है कि
साल 2020 में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ पिता की मौत पर आश्रित परिवार को 25 लाख रुपए मिले थे। इसी राशि में से बड़े भाई विशेष ने प्रवेश का 10 लाख रुपए का कर्ज चुका दिया था। प्रवेश भाई से और पैसे मांग रहा था। जिस पर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई थी। आरोपी प्रवेश अपनी मां के जरिये भाई
से और पैसे मांग रहा था। कई बार सास-बहू में भी इसी बात पर झगड़ा होता था। मंगलवार को दोपहर में प्रवेश अपने भाई विशेष के घर पहुंचा उस समय विशेष जिला अस्पताल में नौकरी पर था। वंदना व दोनों बेटियां घर में थीं। प्रवेश का भाभी से विवाद हुआ और उसने एक के बाद एक तीनों की हत्या कर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...