सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूषित व गंदा पानी पीनें को मजबूर हैं भैंसा पहाड़ी के लोग।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भैंसा पहाड़ी पहुंच कर जानी हकीकत।

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर की सीमा से लगी ग्राम पंचायत भैंसा के लोग दूषित व गंदा पानी पीने को मजबूर है।


जिसकी जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को ग्राम भैंसा पहाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम पंचायत भैंसा के वार्ड क्रमांक 15,16,17 भैंसा पहाड़ी के जल स्रोतों व बोरिंग से आ रहें दूषित व गंदे पानी को देखा तथा ग्राम पंचायत में व्याप्त विभिन्न बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों से भी विस्तारित चर्चा कर मौके से ही जिला पंचायत के सी.ई.ओ और अनुभागीय अधिकारी सागर को भी ग्राम पंचायत भैंसा में दूषित व गंदा पानी पीकर अपनी व अपने बच्चों की जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने तथा तय समय सीमा जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही,जिस पर उन्होंने जांच व कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ग्राम भैंसा पहाड़ी पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शासन - प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुरक्षित व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के दावों की पोल ग्राम पंचायत भैंसा में खुल गई है जहां ग्राम भैंसा पहाड़ी में नल जल योजना की लाइन बंद है और यहां के लोग ग्राम में लगे बोर व जल स्रोतों से आ रहे दूषित व गंदा पीना पानी पीकर तथा ग्राम में जगह जगह पसरी गंदगी के बीच रहकर अपने व अपने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने को मजबूर है। श्री चौधरी को ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पानी के नाम पर 100 -100 रुपये की वसूली भी की जा रहीं बावजूद उसके जल स्रोतों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे बीमारियां फैलने कभी खतरा उत्पन्न हो गया है। पूर्व मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत भैंसा पहाड़ी में जल जीवन मिशन,नल जल योजना तथा ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के नाम पर किये गये समूचे आय व्यय की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।इस दौरान श्री पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ पूर्व सरपंच राजा सेन,राकेश राय, राजा सिंह बुन्देला,जयदीप तिवारी,अफजल खान सहित ग्राम के लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...