सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वाधान में कैंडल मार्च में एक जुट हुआ सागर सभी वर्गों ने की सहभागिता

सागर। कोलकाता सहित देश के अन्य हिस्सों बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी हृदय विदारक घटनाओं के विरोध में लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया एवं नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन सहित सामाजिक संगठन स्वयं सेवी संस्थाएं राजनीतिक कार्यकर्ता,चिकित्सक,इंजीनियर,वकील, प्राध्यापक मुख्य रूप से शामिल हुए कैंडल मार्च चकराघाट से प्रारंभ हुआ जो कोतवाली होते हुए तीन बत्ती पहुंचा जहां छात्र छात्राओं द्वारा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाट्य  में कलाकारों ने भाव विभोर कर देने वाली प्रस्तुति दी जिसके बाद उपस्थित जन समूह की आंखों से आंसू छलक उठे राहगीर प्रस्तुति को देखने थम गए जिसमें रिया सेन, यशविनी ठाकुर, संजना पटेल, सोनाली रजक, अर्शी राय , पूर्वा लोधी, अमन ठाकुर, अर्पित दुबे, अखिलेश तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, दीपेंद्र लोधी, देव अहिरवार, संजू आठिया, निक्की अहिरवार, राहुल चौरसिया, शुभम पटेल, आदित्य निर्मलकर, शुभम शरण ने प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति उपरांत सभी ने मौन धारण कर दिवंगत बेटियों को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए आयोजक अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि कलकत्ता सहित देश विभिन्न कोनों से घिनौनी घटनाओं की खबरों से मन आक्रोशित है पीड़ा से भरा हुआ है अब समय आ चुका है की बहन बेटियों व समस्त मातृ शक्ति को स्वयं गोविंद बनकर विकृत मानसिकता के लोगो का दहन करना होगा। में केंद्र और राज्य सरकार से मांग करती हूं की नारी शक्ति को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएं।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति सहित समूचे देश वासियों के दिल में आक्रोश की ज्वाला धधक रही है कलकत्ता में हुई शर्मशार करने वाली घटना ने मन मस्तिष्क को झकझोर दिया महिला उत्पीडन बंगाल में चरम पर है और वहां की सरकार चुप्पी साधे हुई बैठी है यह समूचे नारी शक्ति का अपमान है आज प्रत्येक नारी शक्ति की एक ही आवाज एक ही गुहार मान.प्रधानमंत्री जी से है की आप गुनहगारों पर सख्त कार्यवाही करें हम सभी आपके साथ है
सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि आज के समय की मांग है की मातृ शक्ति आगे आकार  सशक्त और सक्षम बनकर विकृत मानसिकता वाले लोगो का सामना करना ताकि किसी बहिन बेटी की तरफ आंख उठाने का दुस्साहस न कर सकें।
आयोजन मैं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन डा वीरेंद्र पाठक,प्रतिभा चौबे,मेघा दुबे,ऊषा वर्मन,सतीश जैन,अरविंद जैन प्राचार्य,डा मोनिका जैन,किरण सैनी,जय श्री चढ़ार,आशा तिवारी,टिंकू राय,रश्मि कुशवाहा,नितिन सोनी,नीरज तिवारी,डा स्मिता दुबे,कल्पना श्रीवास्तव,प्रीति शर्मा,राहुल वैद्य,अनीता हरप्रसाद अहिरवार,नम्रता पिंपलापुरे,विकास सेन,स्वाति प्रफुल्ल हलवे,सिल्की जैन,स्मिता ठाकुर,कविता लारिया,सुनीता रैकवार, डा ज्योति चौहान,गुरमीत सिंह,टीटू चुका,सतेंद्र होरा,अभिनव जैन पंप,श्याम तिवारी,जगन्नाथ गुरैया,जिनेश साहू,कैलाश हसानी,रीतेश तिवारी,मनीष चौबे,रीतेश मिश्रा,विक्रम सोनी, यकृति जाडिया,कपिल नाहर,अमित बैसाखिया,प्रासूख जैन,अली हसन,संध्या भार्गव,श्रीकांत जैन,रामेश्वर नेमा, शैलेस केसरवानी,नितिन सोनी,राजीव जैन,,मीरा चौबे,रानी बजाज,पप्पू फुसकेले,विशाल खटीक,धर्मेंद्र खटीक,पूजा सोनी,अंशुल हर्षे,रश्मि प्रशांत जैन,संजय लाट,ऋषभ भारद्वाज,रवि ठाकुर,रूबी कृष्ण कुमार पटेल, भरत अहिरवार, गोलू कोरी, चेतराम अहिरवार,नीरज यादव,रविन्द्र वर्मा,एड दीपक पौराणिक,विकास केसरवानी,अनीता रामू ठेकेदार,मनीषा विनय मिश्रा,हेमंत यादव,चंद्र प्रकाश पांडे,अमर जैन,सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...