सागर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रविवार 25 अगस्त को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। खाद्य मंत्री श्री राजपूत 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने निज निवास सागर से विकासखंड जैसीनगर के लिए प्रस्थान कर 1 बजे कार्यक्रम स्थल बड़े महादेव जी एवं लवकुश मंदिर जैसीनगर पहुंचेंगे। श्री राजपूत यहां स्थानीय जनता से मुलाकात भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात खाद्य मंत्री श्री राजपूत दोपहर 2 बजे वापस सागर के लिए प्रस्थान कर रात्रि विश्राम सागर में करेंगे। गौरतलब है कि लवकुश जन्मोत्सव का कार्यक्रम पिछले कुछ सालों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में आयोजित किया जा रहा है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन और सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा नेता आकाश सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता द्वारा बड़े ही धूमधाम से अपनी भागीदारी निभाई जाती है और उत्सव मनाया जाता है।
सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें