सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग विधायक प्रज्ञा पीठ को शुरू करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।


सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा नगर के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु विधायक प्रज्ञा पीठ के नाम से प्रकल्प पुनः शुरू करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विधायक निवास पर किया गया,

बैठक में शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण लोगों ने सम्मिलित होकर इस प्रकल्प को और भी अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से अपने सुझाव दिए और इस प्रकल्प में अपनी सेवा देने की बात कही,विधायक जैन ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह निर्णय लिया गया की प्रज्ञा पीठ में विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन सब्जेक्ट जैसे गणित,तर्कशक्ति,हिंदी,इंग्लिश,पर्यावरण का अध्ययन तो कराया ही जाएगा इसके अतिरिक्त वर्तमान की जो भी परीक्षा सामने होगी जैसे पीएससी,बैंक,रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग,एसएससी, एनडीए आदि उसकी तैयारी विषय विशेषज्ञ द्वारा कराई जाएगी और इसमें सप्ताह में एक से दो बार प्रशासनिक अधिकारी,सेना अधिकारी या संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी कक्षा में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा,इसके अतिरिक्त विषय विशेषज्ञो द्वारा जिस विषय में उनको महारथ हासिल है उनके द्वारा अलग अलग विषय के कैप्सूल कोर्स भी कराए जाएंगे । बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्वपूर्ण टीचर्स के द्वारा भी ऑनलाइन पढ़ाई एवं मोटिवेशनल लेक्चर कराए जाएंगे। प्रज्ञा पीठ में अध्ययन हेतु विद्यार्थियों का चयन स्क्रीनिंग के द्वारा किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्राचार्य डा संजीव दुबे, डा सरोज गुप्ता, डा निवेदिता मैत्रा, डा अमर जैन,अखिलेश मिश्रा, डा धीरेन्द्र मिश्रा,मनोज अग्रवाल,राणा कुंजर, प्रासुक जैन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...