सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सागर के शाहपुर मैं दर्दनाक हादसा मंदिर परिसर में हो रहे धार्मिक आयोजन में शिवलिंग बना रहे बच्चो पर गिरी दीवार नौ बच्चों की मौत, दो घायल । सागर कलेक्टर और एसपी रहली SDM को मुख्यमंत्री ने हटाया!

सागर। जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह मंदिर परिसर के पास की दीवार गिरने से नौ  बच्चों की मौत हो गई।
इस हादसे मैं दो बच्चे घायल भी है जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है ।

मिट्टी के शिवलिंग बनाने के कार्यक्रम मैं हुआ हादसा 

 जानकारी के मुताबिक शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा हैं। सावन के महीने में यहां सुबह समय मिट्टी के शिवलिंग बनाए जा रहे थे ।

आज रविवार होने के कारण यहां 
आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या शिवलिंग बनाने पहुंचे थे। 
प्रत्यदाशियो ने बताया कि यह सभी बच्चे जिस ओर बैठे थे वहां एक पुराना मकान बना हुआ है जो पचास साल पुराना बताया जा रहा है 
और इसी मकान की ईंट से बनी दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, ओर इसके मलने मैं बच्चे दब गए 
इस हादसे मैं जब तक बच्चो को मलने से निकाला जाता तब तक सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 2 बच्चो ने अस्पताल मैं दम तोड़ दिया ।


 इस घटना के बाद  चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया। बच्चो को निकलने मैं 
 नगर परिषद, पुलिस व नगरवासियों ने एक जुट होकर बच्चो को मलबे से निकाला घटना की सूचना मिलने पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे। तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया 
स्थानीय 
अस्पताल में नही मिल सका इलाज,

हादसे के बाद लोग घायलों को लेकर शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रविवार होने के कारण अस्पताल में एक भी डाक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी यहां मौजूद था। जिससे गंभीर घायल बच्चो को प्राथमिक इलाज भी मुहैया न हो सका  इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डाक्टर हैं वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मलहम पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था।

हादसे का यह बच्चे हुए शिकार 

इस दर्दनाक हादसे मैं कुल 9 बच्चो को अपनी जान गंवानी पड़ी है मृत बच्चों मैं ध्रुव यादव उम्र 12 वर्ष ..नितेश पटेल उम्र 13 वर्ष..आशुतोष प्रजापति उम्र 15वर्ष...प्रिंस साहू उम्र 12 वर्ष..पर्व विश्वकर्मा उम्र 10 वर्ष..दिव्यांश साहू 12 वर्ष..देवराज साहू12 वर्ष..वंश लोधी 10 वर्ष ..हेमंत 10 वर्ष शामिल है 

वही सुमित प्रजापति तथा खुशी पटवा नाम के बच्चे घायल है जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।


शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ और उपयंत्री सहित सीएमएचओ को किया गया निलंबित।

रहली एसडीएम, सागर एसपी अभिषेक तिवारी और कलेक्टर दीपक आर्य को हटाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...