सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीवन जीने के लिए जितनी शिक्षा जरूरी, उतना स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है : वीरेंद्र सिंह, विधायक। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा के सभी मंडलों से 6 टीमों के बीच लेदर मैच हो : आकाश सिंह राजपूत

सागर। सुरखी विधानसभा में आयोजित हो रहे क्रिकेट महाकुंभ के अंतर्गत सुरखी के विभिन्न मंडलों में क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 

इसी कड़ी में रविवार को जैसीनगर में भी क्रिकेट स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह उपस्थित रहे। जिन्होंने पिच पर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की।


मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में जहां प्रयागराज धार्मिक महाकुंभ के लिए जाना जाता है, वहीं सुरखी में खेलों का यह महाकुंभ अपनी अलग पहचान बना चुका है। जहां एक साथ हजारों युवा इस महाकुंभ में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 
 इस आयोजन ने गांव-गांव से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने का मंच प्रदान किया है। उन्होंने खेलों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जैसे शिक्षा जीवन जीने के लिए आवश्यक है, वैसे ही स्वस्थ शरीर और मन के लिए खेल भी उतने ही जरूरी हैं।

उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके बेटे आकाश सिंह राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह मंच प्रदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महाकुंभ से निकले खिलाड़ी न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे।

पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ने इस आयोजन को अद्वितीय बताते हुए कहा कि इस महाकुंभ का नाम पहले ही दो बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित हो चुका है। इसका श्रेय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, उनके बेटे आकाश सिंह और उनकी टीम को जाता है, जिन्होंने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं के बीच मेल-मिलाप और आपसी सहयोग को भी प्रोत्साहित करता है।

युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह क्रिकेट महाकुंभ युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रदान कर रहा है। इस आयोजन के तहत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सागर क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा मंडलों की छह टीमों के बीच लेदर बॉल से मैच आयोजित करना है। इस प्रयास से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।

बहनों के लिए भी आयोजन की योजना
कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह ने कहा कि जहां एक ओर भाइयों के लिए यह महाकुंभ हो रहा है, वहीं बहनों की ओर से भी खेल आयोजनों की मांग की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में सुरखी की बहनों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्रिकेट महाकुंभ के जरिए सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांवों से प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान शैलेंद्र सिंह राजपूत, बृजेंद्र सिंह राजपूत, धीरज ठाकुर, हरनाम सिंह राजपूत, नरेंद्र डब्बू आठिया, पंचम सिंह, नीरज जैन, पप्पू दुबे, शिवराज राजपूत, शिवदयाल बड़ोनिया, विजय यादव, मनीष, अमरसिंह, चंचल, जयदीप, सानिल ठाकुर, अनिल श्रीवास्तव, निरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

डीसेंट क्रिकेट क्लब जीता मैच
जैसीनगर के मैदान पर महाकुंभ के तहत डीसेंट क्रिकेट क्लब और ढकरई क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। ढकरई क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले ही 3 ओवर में ढकरई क्रिकेट क्लब ने 50 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन डीसेंट क्रिकेट क्लब ने टाइट फील्डिंग और शानदार गेंदबाजी कर ढकरई क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों पर लगाम लगा दी। एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और ढकरई क्रिकेट क्लब 77 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी डीसेंट क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैच 78 रन पर 6 विकेट खोलकर उन्होंने यह मैच अपने पाले में कर लिया। 

ये टीमें भी विजेता रहीं 
राहतगढ़: एके इलेवन, डेंजर्स क्रिकेट क्लब, शिकारपुर क्रिकेट क्लब।
सुरखी: किंग्स इलेवन, संस्कार क्रिकेट क्लब और लंकेश घाना।
बिलहरा: रॉयल इलेवन, बरोदा इलेवन और राधे चारटोरिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...