सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

तिली गांव में घरौंदा आश्रम के सामने हुआ हादसा,लोहे के गाटर ले जा रहा मालवाहन हुआ अनियंत्रित, एक महिला की मौत!

सागर के तिली गांव में घरौंदा आश्रम के सामने रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।  इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लोहे के गाटर रखे फोर व्हीलर मालवाहक जा रहा था, इसी दौरान सामने से बस आ गई इसी दौरान मालवाहक चालक ने ब्रेक लगा दिए मालवाहक वाहन में रखे गाटर तिरछे हो गए और तभी सड़क से गुजर रही दो महिलाओं से जा टकराए जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को मामूली चोट आई है। वही घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम लगा दिया कुछ लोगों ने माल वाहक में आग भी लगा दी लेकिन पुलिस कर्मियों की सतर्कता से तुरंत आग बुझाई गई, पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कृष्णा बाई, और हरी बाई  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामा के लड़के को खाना देने गई थी वहां से वापस पैदल आ रही थी जहां घरौंदा आश्रम के सामने यह हादसा हो गया। हादसे में कृष्णा बाई की मौके पर मौत हो गई जबकि हरीबाई सकुशल है।  हादसे की बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भि...

मुख्यमंत्री के आगमन के पहले विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने दिव्यांग बच्चों को कराई क्रूज़ की सवारी

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की उपस्थिति में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन के पूर्व घरौंदा आश्रम के दिव्यांग बच्चों को क्रूज़ की सवारी कराई और उन्हें स्वल्पाहार कराया। ,बच्चों ने आनंद उठाया ,इस अवसर पर  भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,कलेक्टर संदीप जी आर, एस पी विकास सहवाल,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,निगम आयुक्त राजकुमार खत्री,जगन्नाथ गुरैया,शैलेश केसरवानी, पप्पू फुसकेले,विक्रम सोनी,अमित बैसाखिया ,मेघा दुबे,श्रीकांत जैन,नीलम अहिरवार,उपस्थित थी

सागर बना कूडो में लगातार 9वीं बार ओवरआल चैम्पियऩ

इंदौर। कूडो एसोसिएषन आफ मध्यप्रदेष द्वारा आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय कूडो पतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल(आई. पी. एस. ), इंदौर में 30 अगस्त से 2 सितम्बर, 2024 तक किया गया। प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। सागर के 82 कूडो खिलाड़ियों ने प्रतियोगता में भाग लिया जिनमें से 78 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सागर को लगातार 9वीं बार ओवरआल चैम्पियन बनाया। द्वितीय स्थान पर भोपाल एवं तृतीय स्थान पर रीवा जिला रहा। प्रतिोगिता में सागर के खिलाड़ियों ने 35 स्वर्ण, 20 रजत एवं 22 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि डब्लू़ डब्लू ई सूपरस्टार एवं वालिबुड अभिनेता सौरभ गुरजर, विषिष्ट अतिथि आई पी एस की प्राचार्या श्रीमति सुधा पाण्डे, कूडो स्पोर्टस कोटे से नियुक्त इंकमटैक्स अधिकारी मों सोहेल खान थे।  सौरभ गुरजर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब खेलों के माध्यम से दौलत और शौहरत दोनों कमा सकते है। बस एक सबसे महत्वपूर्ण याद रखो जो भी करो उसमें अपना सौ प्रतिषत दो तभी आपको सफलता मिलेगी।  कूडो एसोसिएषन आफ मध्यप्रद...