सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीषण सड़क हादसा, कार और आयशर ट्रक की आमने सामने हुई भिडंत में 5 लोगो की दर्दनाक मौत दो अन्य गंभीर

 सागर- दमोह सड़क मार्ग पर सानोधा थाना क्षेत्र में जटाशंकर की घाटी पर  शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे मैं पांच लोगो की दुखद मौत हो गई वही 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है  जिसे इलाज के लिए अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।




बताया जा रहा है की सागर जिले के परसोरिया गांव के निवासी जैन परिवार के सदस्य सागर से परसोरियां  अपनी आई 20 कार से वापिस जा रहे थे इस दौरान कार मैं ड्राइवर सहित दो पुरुष तीन महिलाएं तथा एक बच्चा सवार थे
जब इनकी कार दमोह रोड पर जटाशंकर की घाटी पर पहुंची इसी दौरान सामने से आ रहे आयशर ट्रक से कार की सीधी भिडंत हो गई।


वाहनों की यह टक्कर इतनी भीषण थी की दोनो वाहन  टकराकर सड़क से नीचे उतर गए तथा कार ट्रक के अगले हिस्से में घुस कर बुरी तरह फंस गई थी ट्रक का अगला हिस्सा कार के ऊपर चढ़ गया था जिसे जेसीबी की मदद से अलग कर कार मैं फंसे लोगो को निकाला गया।


हादसे की सूचना।मिलते ही मौके पर सनोधा पुलिस शहर की बहेरिया थाने की पुलिस पहुंची साथ ही आस पास के ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए सूचना पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए
हादसे के बाद दमोह सागर मार्ग पर परिवहन रुक गया और इस दौरान सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई
हादसे के बाद आयशर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया ।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया
इस हादसे मैं अब तक पांच लोगो की मौत हो गई है वही ड्राइवर की हालत गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है
मृतकों मैं संदेश जैन .श्रीप्रभा जैन.निधि जैन.नैंसी जैन तथा 6 वर्षीय उत्कर्ष जैन शामिल हैं जबकि कार ड्राइवर बबलू खान  गंभीर अवस्था में इलाजरत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...