सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सागर के शूटर्स का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जलवा।

मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा जबलपुर में 11वीं राज्य स्तरीय जी एफ जी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 जुलाई तक किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के रजिस्टर्ड शूटर्स ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में सागर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के 11 शूटर्स ने 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल इवेंट में , 2 शूटर्स ने 10 मीटर एयर पिस्टल में एवं 7 शूटर्स ने ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल में भाग लिया।
10 मीटर पीप साइट एयर राइफल में सभी खिलाड़ियों ने प्रि नेशनल के लिए क्वालीफाई किया जिनमे सबयूथ कैटेगोरी में आराध्या सिंह राजपूत, आंशिका सिंह राजपूत, स्वर्णिमा तोमर,अक्षय दीप सोनी, अनमोल जैन, रुद्र प्रताप सिंह ने क्वालीफाई किया।


युथ कैटेगोरी में आर्यन सोनी, श्रेष्ठ पचौरी, आदर्श साहू, महिमा पटेल ने प्रि नेशनल के लिए   क्वालीफाई किया।
सीनियर एयर पिस्टल कैटेगोरी में सीनियर वुमन कैटेगोरी में प्रतिभा सिंह एवं अर्पित प्रजापति ने सीनियर मेंस एयर पिस्टल कैटेगोरी में प्रि नेशनल क्वालीफाई किया। 
प्रतिभा सिंह  ने प्रतियोगिता में  अपनी कैटेगोरी में रजत पदक जीता वहीं यरुषा नाथाइल ने ओपन साइट राइफल शूटिंग के 4 इवेंट में भाग लिया एवं चारों कैटेगोरी सब युथ, युथ, जूनियर एवं सीनियर कैटेगोरी में 4 कांस्य पदक जीते। यरुषा अभी 13 साल की हैं और शूटिंग में सागर का नाम लगातार रौशन कर रही हैं।
ओपन साइट राइफल इवेंट में आदीश जैन, मोक्ष ठाकुर, अचल मिश्रा, हिरल दुबे, श्रेय पाठक, यश साहू मेरिट लिस्ट में मध्य प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
ये सभी खिलाडी एसोसिएशन द्वारा तिलकगंज में  संचालित शूटिंग अकादमी में डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन,  एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद दुबे, भारतीय जनतापार्टी मध्यप्रदेश के कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, एसोसिएशन के डॉ नईम खान, मधुर पुरोहित, नीरज यादव, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिदरा, संजय दादर, डॉ गणेश चौबे, नितिन साहू, हरिकांत तिवारी, शुभम राठौर, मनीष मिश्रा, माइकल नैथिएल, सारांश मिश्रा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाये दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...