सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें