सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावन के चौथे सोमवार को लाखा बंजारा झील पर गूंजे गंगा आरती के जयकारे, शिव रुद्री विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु भी हुए शामिल


सागर। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को लाखा बंजारा झील के चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव रुद्री विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ झील पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया।


गंगा आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धूप, गूगल, कपूर, चंदन और घी की सुगंध से झील का वातावरण भक्तिमय नजर आया। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य यजमान बनकर पूजन में सहभागिता की।

प्रयागराज से आए रामलीला मंडल ने की सराहना

सागर में रामलीला मंचन के लिए प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आए रामायण रामलीला मंडल के सदस्यों ने भी झील किनारे होने वाली इस सांस्कृतिक गंगा आरती की सराहना की। उन्होंने आयोजन को आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम बताया।



हर सोमवार हो रही गंगा आरती

नगर निगम द्वारा प्रत्येक सोमवार आयोजित की जा रही गंगा आरती में शहर के अलग-अलग वार्डों से नागरिक अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ लोगों को लाखा बंजारा झील से जोड़ना और झील की स्वच्छता एवं सुंदरता के प्रति जागरूक करना भी है।

झील किनारे होने वाली आरती के दौरान घाटों की आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी नावें श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। इससे लाखा बंजारा झील धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में भी विकसित हो रही है।



श्रद्धालु बन सकते हैं मुख्य यजमान

लाखा बंजारा झील पर होने वाली गंगा आरती में श्रद्धालु मुख्य यजमान बनकर पूजा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए इच्छुक नागरिकों को आरती शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले संपर्क करना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...