सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस कंट्रोल रूम से महज 200 मीटर दूरी पर एक घर में मिलीं 3 लाशें : सागर में हुई माँ समेत दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या।

पुलिस कंट्रोल रूम से महज 200 मीटर दूरी पर एक घर में मिलीं 3 लाशें : सागर में हुई माँ समेत दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या।


सागर। सागर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने नेपाल पैलेस के एक घर से संदिग्ध स्थिति में मां समेत दो मासूम बेटियों के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर रेंज के आईजी सहित आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका अपने पति विशेष पटेल और दोनों बच्चियों के साथ घर में निचले फ्लोर पर रहती थी। बाकी ऊपर के सभी माले में किरायेदार रहते हैं। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के दवाई वितरण केन्द्र में नौकरी करने वाला विशेष पटेल जब नौकरी से अपने घर पहुंचा तो उसने घर में अपने पूरे परिवार के शव देखे, जिसके बाद उसने तुरंत अपने एक किरायेदार को ये बताया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक महिला के भाई चिराग पटेल ने बताया कि 32 वर्षीय वंदना पटेल और बड़ी बेटी 8 वर्षीय अवंतिका का शव किचिन में मिला है जिनके शरीर पर पेंचकस जैसे किसी हथियार के निशान हैं, जिससे किसी धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जाहिर होती है, वहीं छोटी बेटी 3 वर्षीय अन्विका का शव दूसरे कमरे में मिला है, जिसे देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जमीन पर पटककर इसकी हत्या की गई है। घटना की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले के संबंध में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी लगते ही आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार जैन, प्रभारी एसपी संजीव कुमार उइके, एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा सहित शहर के सभी थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए, प्रभारी एसपी संजीव कुमार उइके ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

..........

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...