सागर जन परिषद सागर इकाई की टीम के द्वारा राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी का खेल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मानित किया गया l सम्मान कार्यक्रम मे हॉकी टीम के पूर्व गोल कीपर मीर रंजन नेगी उपस्थित रहे जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कई मैचो मे भारत की तरफ से अहम् भूमिका निभाई है उन्होंने हॉकी खेल को भारत मे अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए अनेको प्रयास किये हैँ इस अवसर पर पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा की हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व की बात है उन्होंने जन परिषद के इस सम्मान कार्यक्रम की सराहना की l खेल युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अविद्रा ने कहा की राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के सागर आगमन से हमारे युवा खिलाड़ियों मे ऊर्जा का संचार हुआ है l जन परिषद के संभागीय अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे ने कहा की हम सभी को बड़े गर्व की बात है की डॉ गौर की नगरी मे ऐसे महान खिलाडी का आगमन हुआ हैँ जो की हॉकी के राष्ट्रीय खिलाडी रहे है और जिनका हम सभी को सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है l कार्यक्रम के समापन पर सुन्दरलाल फार्मेसी महाविद्यालय परिसर मकरोनिया मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया l इस अवसर पर , बीनू राणा, सुन्दरलाल महाविद्यालय के संचालक अजय श्रीवास्तव, जन परिषद के नगर अध्यक्ष श्री दिनेश दुबे जी, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं अन्य उपस्थित सदस्यो ने सम्मान किया l
सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें