सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर में इंटर - स्कूल युनिटी चेस कप टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन

सागर| दिनाँक - 01 सितम्बर 2024, दिन - रविवार को नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर में इंटर - स्कूल युनिटी चेस कप टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन हुआ। 
टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे हुआ। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे यशपाल अरोरा इंटरनेशनल ऑर्विटर एवं हॉक कमेटी सदस्य सागर (मध्य प्रदेश), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमेन महेश बिलहरा तथा इंजी. रितुल सराफ दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया ने टूर्नामेंट में अध्यक्षता की। विद्यालय के निदेशक इंजी. राहुल सराफ के संरक्षण में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य रविकान्त बाजपेयजुला ने टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र् में पधारे समस्त आगंतुक अतिथियों का पौध भेंटकर स्वागत किया और टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
टूर्नामेंट प्रारंभ होने के पूर्व मुख्यातिथि यशपाल अरोरा ने सभी प्रतिभागियों तथा स्कूल संचालन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। शतरंज का खेल जीवन का आधार है। सामाजिक जीवन में राजा, मंत्री, सैनिक, घोड़ा, हाथी, ऊँट, पैदल, पक्षकार, विपक्ष सभी होते हैं। किसकी चाल कैसी होती है। हमें किस चाल से लाभ है और  किस की चाल चलने से हम हारी बाजी जीत सकते हैं, शतरंज के खेल से ही सीख सकते हैं। 
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के चेयरमेन महेश बिलहरा ने सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की। 
विद्यालय के शतरंज प्रशिक्षक अंकुर सिंह ठाकुर ने टूर्नामेंट के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया, कि ये इंटरहाऊस चेस टूर्नामेंट अण्डर - 12, अण्डर - 15 व अण्डर - 19 के विद्यार्थियों ने लिए आयोजित कराया गया था। इसमें आयोजक विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर, दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया सहित कुल 19 विद्यालयों के करीब 150 प्रतिभागी शामिल हुए है। 
टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र् में प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ एक अतिरिक्त टेबिल पर विद्यालय के निदेशक इंजी. राहुल सराफ तथा मुख्यातिथि यशपाल अरोरा ने अपनी - अपनी चालें चल कर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
टूर्नांमेंट अपने निर्धारित समय समापन सत्र् के पूर्व अपराह्न 5:30 बजे सम्पन्न हुआ। समापन सत्र् में पधारे मुख्यातिथि, अध्यक्ष व विद्यालय के प्राचार्य ने विजेताओं को पुरुष्कृत किया।
डीएमए के विद्यार्थी ऋषि सोनवानी बारहवी ने अण्डर - 19 शतरंज प्रतियोगिता तो जीता ही साथ ही प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुष्कार भी अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का द्वित्तीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल की दिशा राजपूत ने प्राप्त किया |
अण्डर - 19 बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया उत्कृष्ट विद्यालय सागर के प्रभांशु पाण्डेय ने तथा अंडर - 19 बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया डीएमए के आयुष सेंगर ने। वहीं अण्डर - 19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डीएमए की गौरी कोरी, द्वितीय स्थान  दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर की दिशा राजपूत ने प्राप्त किया। 
उसके बाद अण्डर - 15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान डीएमए के अश्विनी सोनी ने, द्वितीय स्थान डीएमए के अनिरूद्ध चतुर्वेदी ने, तृतीय स्थान केम्ब्रिज स्कूल के आर्यन यदुवंशी ने प्राप्त किया। तो अण्डर - 15 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सीएम राइज, सागर की महिमा लोधी ने, द्वितीय स्थान बात्सल्य स्कूल की अनुष्का मुडोतिया ने, तृतीय स्थान सीएम राइज सागर की आरती लोधी ने प्राप्त किया।
तो अण्डर - 12 बालक वर्ग में प्रथम स्थान सनराइज स्कूल के अभिदित्य जैन ने, द्वितीय स्थान डीएमए के अर्श अरोरा ने, तृतीय स्थान केन्दीय विद्यालय क्रमांक - 1 के मृत्युंजय पाठक ने प्राप्त किया।
तो अण्डर - 12 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डीएमए आराध्य यादव ने, द्वितीय स्थान डीएमए की इन्दु समुद्दे ने, तृतीय स्थान सेंट जोसेफ कान्वेंट की अराधि अग्रवाल ने प्राप्त किया।
वहीं सामूहिक रूप से प्रथम स्थान डीएमए स्कूल सागर, द्वितीय स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर, तथा तृतीय स्थान वात्सल्य सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सागर ने प्राप्त किया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक अमित जैन, ऋषभ मातेल, मनीष शर्मा, मंगल केवट, राजा ठाकुर ने अपनी अहम् भूमिका निभाई|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...