सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा हमारे आजादी के महापुरुषों का लगातार अपमान कर रही है-कमलेश्वर पटेल।

सागर । जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्य समिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा हमारे आजादी के महापुरुषों का लगातार अपमान कर रही है जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी जिन्होंने इस देश को चलाने के लिए संविधान बनाया उनका अपमान हम नहीं सहेंगे।

 उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान के माध्यम से महू इंदौर की धरती से डॉ आंबेडकर का अपमान करने वालों को जवाब दिया जाएगा।
    बैठक का आरम्भ पूज्य महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के गण के साथ किया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ।
      बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि संबिधान पर चोट करने बालो को देश की जनता की जनता माफ नहीं करेंगी।
   जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस जनों ने कुर्वानिया दी। जिसकी बदौलत हम आज स्वतंत्र हैँ। संबिधान ने हरेक वर्ग को आगे आने का अवसर दिया। आज भाजपा सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियो को ही आगे लगा रहीं हैँ।

  इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि सागर जिले से महू बड़ी संख्या में पहुंचेगे।
   शहर जिला प्रभारी मनोज कपूर ने अधिक से अधिक संख्या में महू पहुंचने का आवहान किया।
  इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन,तरवर सिंह लोधी,अमितराम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, रमाकांत यादव,हरविंदर सिंह चावला कमलेश साहू, कमलेश सिंघई, सीमा चौधरी, राजाराम अहिरवार, संगठन मंत्री पी पी नायक,सैयद आशु खान,हीरालाल चौधरी, ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार जिला ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने व्यक्त किया।
      इस अवसर पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस रेखा चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा, ज्योति पटेल,पं त्रिलोकीनाथ कटारे,मुन्ना चौबै ,  कैलाश सिंघई ,अवधेश तोमर,शैलेन्द्र तोमर,डाँ संदीप सबलोक,अंशुल सिंह परिहार , सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जतिन जा , निरंजन प्रसाद ,  शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस जितेन्द्र चौधरी, निशांत रिछारिया, दीनदयाल तिवारी, पार्षद ऋचा सिंह,रौशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी योगराज कोरी , हीरालाल चौधरी, पार्षद चमन अंसारी ,  शाकिर शान , धर्मेंद्र सिंह चावला , शेर सिंह लोधी, रामनिवास लोधी , पियूष अवस्थी, रवि सोनी , लक्ष्मीनारायण सोनकिया,सुदीप पटेरिया , प्रहलाद पटेल, दीपक कुर्मी , भूपेंद्र राजपूत, शंकर लोधी , रूप बसंत सिंह , मुकेन जैन , प्रेमनारायण विश्वकर्मा,समीर खान, योगराज कोरी,मुन्ना  कुर्मी, मोहम्मद खान , आशीष चौबे, किशन नायक , परिचय सिघई , रोहित कुर्मी, निर्दोष कुरैशी , यासीन खां , पवन पटेल, आशोक परिहार ,ओपी साहू, बम्बत सिंह राजपूत, आदेश समैया , शिवानी अहिरवार,  देवेन्द्र तोमर , वीरु चौधरी , इशाक मोहम्मद, चंदा यादव ,  सीमा चौधरी , समीर खान ,शोएब कुरैशी , कमल चौधरी , प्रेमनारायण विश्वकर्मा सत्यपाल पटेल, दामोदर कोरी , चंदशेखर मेंशन , भईयन पटेल, पवन जाटव , आनंद पटेल , इम्तियाज हुसैन, शेर सिंह लोधी, शंकर सिंह , पवन जाटव , संजय अहिरवार, रेखा सोनी , रजिया खान , साजिद राइन,आदिल राईन,सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...