सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

सागर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा,एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में उपकरण जब्त किए हैं। 



दरअसल,शहर की कैंट थाना पुलिस को बीते दिनों मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजलिवन मैदान के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्ष्मीपुरा निवासी 24 वर्षीय अनुज सेन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में अनुज ने हथियार बीना निवासी साहिल अहिरवार से लेना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने साहिल के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से 38 बोर की देशी रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने की पूरी सामग्री बरामद हुई। मौके से ड्रिल मशीन, हथौड़ा,पाइप,स्प्रिंग,लोहे की रॉड,कटी हुई नाल,स्क्रू और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध हथियार तैयार किए जाते थे। साहिल से पूछताछ के बाद पुलिस तीसरे आरोपी सूरज अहिरवार तक पहुंची। मोतीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए सूरज के कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया का कहना है कि आरोपियों से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि अब तक कितने हथियार बनाए और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की गई। 

बहरहाल सागर की केंट थाना पुलिस को अवैध हथियारों की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...