सागर| दिनाँक - 01 सितम्बर 2024, दिन - रविवार को नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल सागर में इंटर - स्कूल युनिटी चेस कप टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे हुआ। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे यशपाल अरोरा इंटरनेशनल ऑर्विटर एवं हॉक कमेटी सदस्य सागर (मध्य प्रदेश), विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमेन महेश बिलहरा तथा इंजी. रितुल सराफ दिल्ली पब्लिक स्कूल मकरोनिया ने टूर्नामेंट में अध्यक्षता की। विद्यालय के निदेशक इंजी. राहुल सराफ के संरक्षण में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य रविकान्त बाजपेयजुला ने टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र् में पधारे समस्त आगंतुक अतिथियों का पौध भेंटकर स्वागत किया और टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। टूर्नामेंट प्रारंभ होने के पूर्व मुख्यातिथि यशपाल अरोरा ने सभी प्रतिभागियों तथा स्कूल संचालन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। शतरंज का खेल जीवन का आधार है। सामाजिक जीवन में राजा, मंत्री, सैनिक, घोड़ा, हाथी, ऊँट,...
ख़बर और विभिन्न विषयों की जानकारी