सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

महापौर संगीता तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद डॉ. याकृति जड़िया से मिलकर जाना स्वास्थ्य हाल

सागर, 27 अगस्त 2026। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. याकृति जड़िया के सागर स्थित निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने डॉ. जड़िया से मुलाकात कर उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि डॉ. याकृति जड़िया ने सक्रियता और समर्पण के साथ जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में पुनः सक्रिय हों। गौरतलब है कि डॉ. याकृति जड़िया को बीते दिनों स्पाइन संबंधी परेशानी के चलते हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में स्पाइन सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी के बाद वे वर्तमान में सागर स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, कंचन सोमेश जड़िया, संगीता शैलेष जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याल...

रक्षाबंधन पर बहनों संग आकाश सिंह राजपूत ने मनाया पर्व, लिया सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प

सागर/जैसीनगर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जैसीनगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा बीजेपी नेता आकाश सिंह राजपूत ने AGR क्लासेस की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने आकाश सिंह राजपूत की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। आकाश सिंह राजपूत ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि बहन का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से बहनों और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में AGR क्लासेस की बहनों सहित युवा साथी मौजूद रहे।

सावन के चौथे सोमवार को लाखा बंजारा झील पर गूंजे गंगा आरती के जयकारे, शिव रुद्री विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालु भी हुए शामिल

सागर। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को लाखा बंजारा झील के चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर आयोजित गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव रुद्री विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ झील पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी आरती में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। गंगा आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धूप, गूगल, कपूर, चंदन और घी की सुगंध से झील का वातावरण भक्तिमय नजर आया। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य यजमान बनकर पूजन में सहभागिता की। प्रयागराज से आए रामलीला मंडल ने की सराहना सागर में रामलीला मंचन के लिए प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आए रामायण रामलीला मंडल के सदस्यों ने भी झील किनारे होने वाली इस सांस्कृतिक गंगा आरती की सराहना की। उन्होंने आयोजन को आस्था और संस्कृति का सुंदर संगम बताया। हर सोमवार हो रही गंगा आरती नगर निगम द्वारा प्रत्येक सोमवार आयोजित की जा रही गंगा आरती में शहर के अलग-अलग वार्डों से नागरिक अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ लोगों को लाखा बंजारा झील से जोड़ना और झील की स्वच्छता एवं सुंद...

स्कूल भवन निर्माण और खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने किया हाईवे जाम

कृष्णकांत नगाइच / देवरी(सागर)। सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पंचायत रसेना में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को महाराजपुर–सहजपुर–केसली हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। छात्र स्कूल भवन निर्माण शुरू कराने, खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने और पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। भवन की स्वीकृति के बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने का आरोप छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को स्कूल संचालन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने प्रशासन से भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। खेल मैदान पर अतिक्रमण का आरोप विद्यार्थियों के अनुसार स्कूल के लिए उपलब्ध शासकीय भूमि पर बने खेल मैदान के एक हिस्से पर अतिक्रमण होने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। छात्रों ने रसेना गांव के ही दीपेश बैरागी पर खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की प्रशासनिक स्तर पर अभी पुष्टि नहीं ह...

सागर में बड़ा हादसा टला: आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवतियों का SDRF ने किया रेस्क्यू

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पिकनिक मनाने पहुंचे सागर शहर के 9 युवक-युवतियां नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए। पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, टापू पर फंसे युवा जानकारी के मुताबिक, सागर शहर से युवक-युवतियों का एक दल सानौधा थाना क्षेत्र के आपचंद गुफा पर्यटन स्थल पर घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी नदी के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते पानी ने नदी के बीच बने टापू को चारों तरफ से घेर लिया। वहां मौजूद 9 युवक-युवतियां टापू पर फंस गए। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। अंधेरे और तेज बहाव के बीच शुरू हुआ रेस्क्यू युवाओं के फंसे होने की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकि...

ऑटो चालक के घर से मिले 3 करोड़ से अधिक कैश मामले की लोकायुक्त जांच शुरू, 5 सदस्यीय SIT गठित

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के घर से 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिलने के मामले में अब लोकायुक्त ने जांच अपने हाथ में ले ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहा है। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जांच के दौरान जिस पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार का नाम सामने आया है, उसकी संपत्ति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जब्त की गई करोड़ों रुपये की नकद राशि को भी जल्द ही लोकायुक्त की टीम अपने कब्जे में लेगी। गौरतलब है कि बीते 16 अगस्त को गोपालगंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद से ही इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। अब लोकायुक्त द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है। जांच दल नकदी के स्रोत, रकम के वास्तविक मालिक और इस...

नरयावली में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल के पानी भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम भाइयों की मौत

सागर/नरयावली। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन अस्पताल परिसर में खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय शिवा और छह वर्षीय संभव के रूप में हुई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे मासूम जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे निर्माणाधीन अस्पताल परिसर के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान वे पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें जा गिरे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। जब काफी देर तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान निर्माण स्थल के पानी भरे गड्ढे पर संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में बच्चों की तलाश की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की सूचना मिलते ही नरयावली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया, ले...

अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

सागर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा,एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में उपकरण जब्त किए हैं।  दरअसल,शहर की कैंट थाना पुलिस को बीते दिनों मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजलिवन मैदान के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लक्ष्मीपुरा निवासी 24 वर्षीय अनुज सेन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अनुज ने हथियार बीना निवासी साहिल अहिरवार से लेना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने साहिल के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से 38 बोर की देशी रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने की पूरी सामग्री बरामद हुई। मौके से ड्रिल मशीन, हथौड़ा,पाइप,स्प्रिंग,लोहे की रॉड,कटी हुई नाल,स्क्रू और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध हथियार तैयार किए जाते थे। साहिल से पूछ...

दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर:कार सवार तीन की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल कुंभ स्नान करने धामनोद धरमपुरी से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार ।

सागर  जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई।  इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  तथा तीन अन्य घायल हो गए हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।  दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है  यह भीषण सड़क  हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। जिनमे शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर)शामिल थे यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाक...

दबंगों के अनुसार पंचायत में काम नहीं कराने पर कर दी सरपंच की हत्या

बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा पंचायत के सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने बताया के गांव के दबंगों द्वारा उनके अनुसार काम करने की धमकी मिलती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।   खिमलासा थाना क्षेत्र के मुहासा गांव में सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की कुल्हाड़ी से अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मुहांसा से लौटते समय नालें की पुलिया पर ही सरपंच पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बेरहमी से वार कर हत्या कर दी। सरपंच की बाईक पास में ही पड़ी है। सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्यवाई में जुट गये। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी। हत्या की जांच करने एडीशनल एसपी संजीव उईके भी पहुंचे। मृतक के बेटे ने नरेन्द्र ने बताया कि कुछ दबंग उसके पिता को हमेशा धमकियां देते रहते थे कि पंचायत में उनके अनुसार काम नहीं करोगे तो पछताओगे। इसी रंजिश को लेकर हत्या की गई। मृतक के बेटे ने दो लोगों के नाम भी बताये हैं। फिलहाल पुलिस ने खुरई अस्पताल में लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिज...

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, पलख पावड़े बिछाकर हुआ स्वागत।

सागर। मोतीनगर चौराहे से बड़ा बाजार तीनबत्ती राधा तिराहा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त  जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली निकली।  जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा का समावेश रहा।  रैली में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे। स्वागत रैली का विभिन्न मार्गों में कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर जिला अध्यक्ष पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से कार्यकर्ताओं व आमजनों ने पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान शहर में 70 से अधिक स्वागत मंच व जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। स्वागत रैली का विभिन्न समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय अभिनन्दन किया। स्वागत मार्ग पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनो...

नव नियुक्त बीजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने की मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से सौजन्य भेंट

सागर। भाजपा की नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी पटेल ने सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की।  मंत्री राजपूत ने रानी पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो आपको जिम्मेदारी दी है उसे आप पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं तथा सभी को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत बनाएं मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व और कर्माता से संगठन बूथ बूथ पर और अधिक सशक्त होगा।

प्रशाशन को दिए 82 आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई तो लगा दिया चक्का जाम!

जरूआखेड़ा। सागर जिले के समस्त हिंदू संगठनों ने  सागर बीना रोड ठाकुर बाबा मंदिर के पास दोपहर 1:00 बजे चक्का जाम लगा दिया, जहां संगठनों के द्वारा बताया गया कि जिले भर में गोचर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा धारीयों को बेदखली के नोटिस देकर सीमांकन कराकर गौशाला का निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में जिला प्रशासन को जनसुनवाई में हिंदू संगठन लगभग 82 आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कलेक्टर साहब ने इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते सागर बीना रोड ठाकुर बाबा मंदिर जरूवाखेड़ा के पास हिंदू संगठनों ने चक्का जाम लगाते हुए अपनी बात को रखा, जिसमें हनुमान चालीसा और जय श्री राम के नारे भी लगाए गए, वहीं दूसरी ओर सागर कलेक्टर बाबू होश में आओ के भी जमकर हिंदू संगठन ने नारे लगाए, जहां मौके पर नरयावली नायब तहसीलदार ने हिंदू संगठनों से बात की लेकिन उन्होंने कहा कि आप कलेक्टर महोदय को बुलाएं हम सभी उनसे इस बार हम उन्हें ज्ञापन नहीं देगे उनसे लिखित कार्यवाही का आश्वासन लेंगे और इसी बात को लेकर हिंदू संगठन अपनी बात पर अड़े रहे जब मौके पर अनुविभागीय अधिकारी ज्योति यादव पहुंची, तब उन्हें पूरे 82 आवे...

5 लाख रूपये लेकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक बोला कनेरा देव में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी, प्रशासन कार्रवाई करे

सागर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक अजीब मामला सामने आया  जहां कटरा बाजार के रहने वाले रवि जैन 5 लाख रूपये की राशि लेकर जनसुनवाई में पहुंचा,उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत अगर झूठी निकली तो शासन का जो भी व्यय होता है उसके भुगतान के स्वरूप अग्रिम राशि के तौर पर 5 लख रुपए नगद शासन के समक्ष जमा करने को तैयार हूं। रवि जैन का आरोप है की तिली कनेरा देव सागर में पदस्थ पटवारी सूरज शर्मा और इसी क्षेत्र का रामकुमार घोषी की पार्टनरशिप मैं कनेरा देव एरिया में अवैध उत्खनन कर मुरम की खुदाई एवं सागोंन पेड़ों की कटाई एवं उनकी बिक्री की जा रही है, लगभग 10 एकड़ का पहाड़ काटा जा रहा है,दोनों की पार्टनरशिप  में रौनक रेजिडेंसी के नाम से अवैध 10 एकड़ की कॉलोनी कवर्ड कैंपस बनाया जा रहा, रवि ने आरोप लगाया कि आदिवासी गौड़ समाज के लोगों की जमीन खरीद फरोख्त बलपूर्वक कब्ज़ा कर  10 -15 एकड़ जमीन खरीदी गई है, दोनों की पार्टनरशिप में 20हजार वर्ग फुट का होटल निर्माण किया जा रहा है,जिसकी परमिशन नगर निगम या अन्य किसी विभाग से नहीं ली गई? इस पूरे मामले की जांच अधिकारियों से क...

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को श्रीमद्भागवत कथा का आमंत्रण सौंपा।

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सोमवार को  भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश शासन के यशश्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को सागर में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथव्यास पूज्य पंडित श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के मुखारविंद से 30 जनवरी से 5 फरवरी तक सागर के श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आमंत्रण सौंपा और उनसे सप्त दिवसीय कथा में सम्मिलित होकर  पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया,इसके अतिरिक्त उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सागर में संपन्न हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव में सागर के बीड़ी उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष पैकेज देने एवं सागर में चांदी उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिल्वर क्लस्टर के निर्माण के विषय में स्मरण कराते हुए अविलंब कार्यवाही हेतु आग्रह किया,उन्होंने सागर के राजकीय विश्वविद्यालय एवं आयुर्वेद महाविद्यालय के भूमिपूजन हेतु तारीख निश्चित कर भूमिपूजन कार्यक्रम तय करने हेतु आग्रह किया।

सगाई के बीच में दुल्हन को मिली खुशखबरी MPPSC पास कर बनी अधिकारी।

सागर। जिले की बेटी ने पांचवें अटेम्प्ट में एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया है,  इतना ही नहीं ये ख़ुशी तब सुनने को मिली जब बिटिया की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, रिजल्ट देखते ही पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा, नगर में चर्चा है की हमसफ़र के जीवन में आते ही मिली खुशखबरी किसी सरप्राइज तोहफे से कम नहीं है, ये संघर्ष की कहानी हमें बताती है कि कभी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि हर बार और अधिक मेहनत परिश्रम करते हुए जोर लगाना चाहिए और सही समय आते ही आपके द्वारा किया गया संघर्ष सफलता के रूप में जरूर बदलेगा यह कहानी एक छोटे से किराना दुकानदार राजकुमार जैन की बेटी पूजा जैन की है उन्होंने अपनी छोटी बहन रिया के साथ मिलकर एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की थी रिया ने तो पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा को क्रैक कर लिया, लेकिन पूजा को सफलता नहीं मिल पाई, इसके बाद उन्होंने हर बार कोशिश की और अब 2022 में वे सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयनित हुई है सागर जिलांतर्गत शाहगढ़ के स्वामी विवेकानंद वार्ड के सतभैया अदावन परिवार की बेटी पूजा जैन का मध्य प्रदेश लोक ...

ग्राम पिपरिया चौदा के पास पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घटना में बाईक सवार और उसकी माँ की मौत

बंडा।  पिपरिया चौदा के पास एक पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी।  जिससे बाइक सवार और साथ में बैठी उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम झागरी निवासी सोनू उर्फ देवराज सेन अपनी मां विमला सेन साथ बंडा तरफ जा रहा था। ग्राम पिपरिया चौदा के पास तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार और उसकी मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप वाहन मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बंडा पुलिस पहुँची और शवों को बंडा भेजा गया। पुलिस पिकअप वाहन को ग्राम झागरी से जब्त कर लिया। वहीं चालक भाग गया।

प्रेम प्रसंग मामले में युवक ने की आत्महत्या, पेट की जेब से मिला सुसाइड नोट,परिजनों ने परेड मंदिर के सामने किया चक्का जाम।

सागर। प्रेम प्रसंग मामले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली,मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है,  घटना से नाराज़ परिजनों ने परेड मंदिर के सामने चक्का जाम कर दिया। कैंट थाना अंतर्गत गयागंज निवासी सौरभ यादव उम्र 24 साल का शव  घर में सोमवार सुबह 7:30 फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची,वहीं मृतक के पेट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें चार लोगों के नाम लिखे हैं, वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया,दोपहर 2 बजे परिजनो ने परेड मंदिर के सामने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, वही मौके पर कैंट थाना प्रभारी विजय राजपूत पहुंचे जिन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए.  परिजनों का आरोप है सौरभ यादव का 3 साल से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और अब शादी करने की बात चल रही थी लेकिन इसी बीच बीती रात लड़की पक्ष की ओर से कैंट थाने में सौरभ पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही थी लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया इसके बाद ...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी करीब आधे घंटे चली मुलाकात

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का  आभार व्यक्त किया! भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता पूर्वक नव नियुक्त जिला श्याम तिवारी को शुभाशीष प्रदान किया मुलाकात के दौरान करीब आधे घंटे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता पूरे लग्न और उत्साह के साथ करते हुए संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहें! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

बार बार मिली निराशा, रिश्तेदारों ने मारे ताने,अधिकारी बना किसान का बेटा, शरद के संघर्ष की कहानी

सागर में किसान के बेटे शरद तिवारी की कहानी संघर्ष, मेहनत और सफलता की मिसाल है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से एमपीएससी 2022 की परीक्षा पास की और शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर चयनित हुए। 27 वर्षीय शरद ने यह सफलता अपने सपनों और माता-पिता के संघर्ष को सामने रखते हुए हासिल की।   शरद ने इंदौर में रहकर सेल्फ-स्टडी की, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। खुद का खर्च चलाने के लिए उन्होंने कोचिंग के नोट्स चेक करने का काम भी किया। शरद का यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने चौथे प्रयास में यह परीक्षा पास की, जबकि पहले तीन प्रयासों में सफलता हाथ नहीं लगी। 2019 का परीक्षा परिणाम पेंडिंग है, 2020 में मेंस क्लियर नहीं हो पाया 2021 में भी इंटरव्यू तक पहुंचे, , लेकिन फाइनल सिलेक्शन नहीं हुआ।